Homeबिहारआरादैनिक जीवन में योग को शामिल कर रहें निरोग

दैनिक जीवन में योग को शामिल कर रहें निरोग

yoga – Healthy: आरा के “शांति स्मृति” की संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हाल में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

  • हाइलाइट: yoga – Healthy
    • यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर यूनिट द्वारा सामूहिक योगाभ्यास

आरा,बिहार। स्थानीय “शांति स्मृति” की संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हाल में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास योग प्रशिक्षक शशि भूषण सिंह के दिशानिर्देश पर किया गया।

चेयरमैन अनिल कुमार ने कहा कि योग का सतत् अभ्यास करने से हम अपने जीवन को स्वस्थ बना सकते हैं। राज्य की उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। यह भारत का विश्व को एक अनुपम भेंट है।

सचिव अनुराग कुमार ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में शामिल कर हम निरोग हो सकते हैं। सरदार गुरुचरण सिंह ने कहा कि नियमित योग कर हम अपनी जीवन शैली को सुधार सकते हैं।

योगाभ्यास में पूर्व सचिव विष्णु शंकर, सचिव अनुराग कुमार, कुमार द्विजेंद्र तथा युनिट के सदस्य चंदन कुमार, शशिकांत ओझा, शिव गोपाल सिंह, विरेन्द्र कुमार, कन्हैया कुमार, दीपेश कुमार, रवि शंकर, मिथलेश कुमार, ज्ञान प्रकाश, संतोष कुमार सिंह तथा अन्य उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular