Homeबिहारआराशरीर और मन को मजबूत व स्वस्थ बनाता है योग

शरीर और मन को मजबूत व स्वस्थ बनाता है योग

Yoga ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवां में ‘सामूहिक योग अभ्यास शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया।

  • हाइलाइट: Yoga
    • संभावना’ स्कूल में सामूहिक योग अभ्यास शिविर का आयोजन

Yoga आरा,बिहार। ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवां में ‘सामूहिक योग अभ्यास शिविर का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। उ‌द्घाटन विद्यालय के प्रबंध निर्देशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र और प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि योग शरीर और मन को मजबूत व स्वस्थ बनाता है, बुद्धि को प्रखर बनाता है। ‘योग’ शरीर, मन और बुद्धि को जोड़ने के साथ-साथ मानवता को भी जोड़ता है। ‘योग’ हिंसा, क्रूरता, कट्टरता एवं विनाशकारी सोंच को बदलकर सात्विक, सकारात्मक एवम् प्रकृति के अनुकूल विचारों को पोषण देता है। आधुनिक विज्ञान ने भी यह मान लिया है कि योग हमारे शरीर एवं मन को स्वस्थ व संतुलित बनाता है। रोगो को ठीक करने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में मदद करता है। विश्व की अनेक गम्भीर समस्याओं का समाधान योग विज्ञान में समाहित है।

अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंध निर्देशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में योग के महत्व एवं इसकी विशेषता को विस्तार से बताया एवं समझाया गया है। योग के विभिन्न आयामो को सूत्रो के रूप में मंत्रो के माध्यम से बड़े ही सहज रूप से प्रस्तुत किया गया है। जैसे पतंजलि ऋषि ने योग के अष्टांग सूत्र (यम, नियम, आसन, प्रणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि) देकर जीवन जीने की कला को बताया है। जैसे-योगः अथ अनुशासनम् योगश्चितवृतिः निरोधः, योगः कर्मशु कौशलम् आदि।

इस अवसर पर ‘योगाभ्यास’ कराते हुए योग शिक्षक शशि भूषण सिंह ने कहा कि योग हमे जीने का कला, स्वस्थ रहने की कला, सकारात्मक सोचने की कला, प्रेम से रहने की कला तथा शरीर, मन को आनंदित कर आत्मा को परमात्मा से मिलाने की कला को सिखाता है। यह प्राचीन भारतीय अब आधुनिक विज्ञान की कसौटी पर कसकर कुंदन बनकर विश्व पटल पर छा गया है। इसका छोटा सा प्रमाण विश्व योग दिवस के रूप में मनाकर प्रतीकात्मक संदेश दिया जा रहा है। आगे इसमें प्रगति की प्रबल सम्भावना है।

अंत में शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ। संचालन वरिष्ठ शिक्षक अरविंद ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्रचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। समारोह को सफल बनाने में योग शिक्षक शशि भूषण सिंह के साथ-साथ कला शिक्षक विष्णु शंकर, ब्रजेश कुमार तिवारी, राजेश रमण, जय शंकर सिंह और संगीत शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार व अमितेश रंजन का अहम योगदान रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular