HomeNewsबिहारपटना के गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे झंडोतोलन

पटना के गांधी मैदान में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे झंडोतोलन

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्य राजकीय समारोह होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोतोलन करेंगे। गांधी मैदान में समारोह करीब एक घंटे चलेगा। इसमें 22 मिनट के दौरान दर्शकों के सामने से 13 झांकियां गुजरेंगी। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर झांकियों के प्रदर्शन के बाद समारोह की समाप्ति होगी। मुख्य कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 87 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो 15 अगस्त की सुबह छह बजे से ही गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में तैनात हो जाएंगे।

jay kumar

जिला प्रशासन ने आमलोगों से अपील की है कि सुबह 8 बजे के पहले गांधी मैदान में स्थान ग्रहण कर लें। दर्शक दीर्घा में भी इस बार वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है ताकि बारिश होने पर परेशानी न हो। अतिविशिष्ट व्यक्तियों को सुबह 8.30 बजे तक गांधी मैदान में प्रवेश करने का आग्रह किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांधी मैदान के गेट पर डोर फ्रेम मेडल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से जांच होगी। उसके बाद ही प्रवेश की इजाजत दी जाएगी। समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी आते हैं इसीलिए महिला पुलिस की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि गांधी मैदान में अस्थायी थाना बनाया गया है। किसी को परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। गांधी मैदान के चारों ओर एंबुलेंस और पारा मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी।

Independence Day 2023: गांधी मैदान का कार्यक्रम
सुबह 8.52 बजे – मुख्यमंत्री का परेड ग्राउंड गांधी मैदान में आगमन
8.54 बजे – सलामी
8.55 बजे – मुख्यमंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण
9.00 बजे – मुख्यमंत्री द्वारा झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय सलामी एवं राष्ट्रीय धुन
9.03 बजे – मुख्यमंत्री का अभिभाषण
9.25 बजे – सलामी।
9.26 बजे – परेड का समापन।
9.28 बजे – झांकियों का प्रदर्शन।
9.50 बजे- मुख्यमंत्री का समारोह स्थल से प्रस्थान।

Independence Day 2023: इन झांकियों को किया जाएगा प्रदर्शित

  • पर्यटन निदेशालय- अमवामन झील तथा वाटर स्पोर्ट्स
  • महिला एवं बाल विकास निगम- वन स्टॉप सेंटर
  • मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग- नशामुक्ति
  • कृषि निदेशालय- कृषि रोड मैप
  • उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान- बिहार में निवेश
  • जीविका-जीविका दीदियों द्वारा संचालित सामुदायिक पुस्तकालय-सह-कैरियर विकास केन्द्र
  • सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग- बिहार के शैल चित्र एवं शैलाश्रय
  • बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्- चहक: तकनीक, गुणवत्ता और मनोरंजन का समागम
  • पशुपालन सूचना एवं प्रसार कार्यालय, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (पशुपालन)- वन हेल्थ, वन वर्ल्ड
  • नगर विकास एवं आवास विभाग- स्वच्छांगिनी
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग- बाघों का संरक्षण
  • सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग- राजकीय मलमास मेला
  • पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग- मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बिहार

Independence Day 2023: किस गेट से कौन प्रवेश करेगा
गेट नंबर – 4, 6, और 7 से आम जनता का प्रवेश
गेट नंबर – 09 से मीडिया कर्मियों का प्रवेश
गेट नंबर -10 से आमंत्रित और विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular