Homeचर्चित न्यूजभोजपुर में इंटर की दो छात्राओं समेत तीन अगवा, प्राथमिकी दर्ज

भोजपुर में इंटर की दो छात्राओं समेत तीन अगवा, प्राथमिकी दर्ज

boyfriend-परीक्षा छोड़ प्रेमी संग भागी इंटर की एक छात्रा, दोस्त से मिलने के बहाने भागी दूसरी

खबरे आपकी आरा: भोजपुर जिले में इंटर की दो छात्रा और एक महिला अपने प्रेमी (boyfriend) संग घर से भाग गयी। इस संबंध में तीनों के परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटनायें आरा के नवादा और अजीमाबाद इलाके की है। इनमें आरा में इंटर की छात्रा शामिल हैं। नवादा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इंटर की छात्रा बुधवार को अपने नजदीकी से मिलने की बात कह कर घर से निकली थी। देर तक नहीं लौटी तो उसके मोबाइल पर कॉल की गयी। तब उसने एक डाक्टर के पास होने और देर से आने की बात कही। लेकिन वह घर नहीं लौट सकी। इसे लेकर तीन लोगों के खिलाफ केस किया गया है। वहीं दूसरी ओर परीक्षा छोड़ इंटर की एक छात्रा भी प्रेमी (boyfriend) संग फरार हो गयी।

अजीमाबाद इलाके की रहने वाली महिला पति को छोड़ प्रेमी संग भागी

आरा जेल के एक बंदी की बातचीत के ऑडियो में कही जा रही हत्या की बात

इधर, अजीमाबाद थाना क्षेत्र की एक शादीशुदा महिला पति को छोड़ प्रेमी (boyfriend) संग फरार हो गयी। महिला की शादी 2017 में चौरी थाना के एक गांव में हुई थी। इस मामले में उसकी मां के बयान पर केस किया गया है। उसमें सिकरहट्टा थाना के नवाडीह गांव निवासी सूरज ठाकुर को आरोपित किया गया है।

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

प्राथमिकी में कहा गया है कि शादी के बाद महिला अपने पति के साथ सूरत चली गयी थी। वहां उसका पति और सूरज ठाकुर एक कपड़े की फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों एक ही मकान में रहते थे। इसी दौरान सूरज ठाकुर और महिला के बीच प्यार हो गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गया था। महिला के पति और भाई द्वारा दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी गया था। बाद में महिला पति के साथ अपने गांव आ गयी। वहां से वह अपने मायके चली गयी। फिर एक दिन बैंक में पैसे जमा करने के बहाने आरा गयी। उसके बाद नहीं लौट सकी। इधर, नगर थाना की पुलिस ने बीस रोज पहले फरार प्रेमी युगल को बरामद किया है। दोनों का बयान दर्ज कराया जा रहा है।

खिलाड़ी के परिवार को प्रतिमाह 12सौ रुपये की मदद का दिया भरोसा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular