Homeआरा भोजपुरशाहपुरलड़की के चक्कर में दोस्त को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

लड़की के चक्कर में दोस्त को घोंप दिया चाकू, हालत गंभीर

Ishwarpura: भोजपुर जिले के कारनामेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार की शाम लड़की के चक्कर में दोस्त ने ही अपने दोस्त को चाकू मार दी।

Ishwarpura: भोजपुर जिले के कारनामेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार की शाम लड़की के चक्कर में दोस्त ने ही अपने दोस्त को चाकू मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Ishwarpura
    • लड़की के चक्कर में दोस्त को मारी चाकू
    • घायल का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • कारनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में घटी घटना

Ishwarpura आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के कारनामेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार की शाम लड़की के चक्कर में दोस्त ने ही अपने दोस्त को चाकू मार दी। घायल युवक को बाएं साइड गर्दन, छाती एवं पीठ पर चाकू मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव निवासी केशो सिंह का 29 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह है। इधर, अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि गांव का दोस्त सोनू सिंह उसके घर बराबर आता-जाता था। इसी बीच उसके पडोस की लड़की से सोनू सिंह का चक्कर चलने लगा।

वह उक्त लड़की के साथ गलत करना चाहता था। उसने इसका विरोध किया और तीन महीने से बातचीत बंद कर दी। गुरुवार की शाम जब वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसका उक्त दोस्त सोनू सिंह वहां आया और चाकू से ताबड़तोड़ उस पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं दूसरी ओर जख्मी अविनाश कुमार सिंह ने अपने दोस्त सोनू सिंह पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular