Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeबिहारआराऑटो के नीचे दबकर आठ वर्षीय बालक की मौत

ऑटो के नीचे दबकर आठ वर्षीय बालक की मौत

Bhelai: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में गुरुवार की दोपहर ऑटो के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई।

Bhelai: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में गुरुवार की दोपहर ऑटो के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स: Bhelai
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

Bhelai आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में गुरुवार की दोपहर ऑटो के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृत बालक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी लल्लू कुमार का 8 वर्षीय पुत्र निकुल कुमार है। इधर, मृत बालक के परिजन ने बताया कि उसके पिता ऑटो चलाते हैं। गुरुवार की दोपहर वे खाना खाने के लिए घर पर आए और घर के बाहर अपनी ऑटो खड़ा किया था। बालक अपने पिता के ऑटो पर जाकर खेल रहा था।

तभी ऑटो अचानक पलट गई। जिसके नीचे वह दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अनान-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गए।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular