Homeआरा भोजपुरबिहियानहीं रहें जग नारायण ओझा: भोजपुर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन में शोक

नहीं रहें जग नारायण ओझा: भोजपुर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन में शोक

Jag Narayan Ojha के निधन पर डीलर संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष नन्द कुमार ओझा शोक संतप्त परिजनों से मिले

खबरे आपकी बिहार/आरा/बिहिया:जितेंन्द्र कुमार। भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरा जगदीश के पीपरा जगदीश गांव के जन वितरण प्रणाली दुकान के विक्रेता के असामयिक निधन से गांव तथा प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है।मृतक बिक्रेता का नाम जग नारायण ओझा है।वे काफी मिलनसार एवं सरल स्वभाव के ब्यक्ति थे।वे हमेशा गरीब गुरबो के मदद में आगे रहते थे उनके असामयिक निधन से ग्रामीणों व उपभोक्ताओं में शोक ब्याप्त है।

Jag Narayan Ojha:निधन पर शोक की लहर:बिहिया प्रखंड अंतर्गत पीपरा जगदीश गांव के थे डीलर

Jag Narayan Ojha

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड अध्यक्ष नन्द कुमार ओझा अन्य डीलरों के साथ मृतक के घर पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा दुख की इस घड़ी में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान ग्रामीणों तथा क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा रहा। समबेदना ब्यक्त करने के लिए मौके पर डीलर शारदा नंद यादव,जितेंन्द्र कुमार उर्फ डिग्री यादव,नगीना प्रसाद,रामाशंकर प्रसाद,श्याम नारायण मिश्र,निराला सिंह,संदीप कुमार,मनोरंजन कुमार,मुना श्रीवास्तव,शशि कुमार,सहित दर्जनों डीलर व स्थानीय ग्रामीण जनता मौजूद थे।

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular