Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजफर्जी पुलिस बनकर महिला के हाथों से कंगन उतरवा ले उड़े उचक्के

फर्जी पुलिस बनकर महिला के हाथों से कंगन उतरवा ले उड़े उचक्के

Arrah fake police:ठगी का नया तरीका: आरा में पुलिस बनकर महिला से ठग लिया सोने का कंगन

jay kumar

घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन में जुटी आरा पुलिस

आरा शहर के ग्राण्ड होटल के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/भोजपुर: आरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार की सुबह उच्चको ने फर्जी पुलिस बनकर एक महिला के हाथों से सोने का कंगन उतरवाकर ले उड़े। उच्चको की संख्या चार बताई जा रही है। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला टाउन थाना क्षेत्र के क्षेत्र खेताड़ी मोहल्ला निवासी आसिफ अनवर की पत्नी फिजा रहमान है। इधर, पीड़ित महिला फिजा रहमान ने बताया कि उनका 8 वर्षीय पुत्र अहरान रमना रोड स्थित जॉ पॉल्स स्कूल में पड़ता है। हर रोज की तरह आज सुबह भी वह रिक्शा से उसे स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी दो बाइक सवार उचक्के वहां आए और रिक्शे वाले को बोला कि कब से मैं आवाज दे रहा हूं। तुम रुक क्यों नहीं रहा है।

Arrah fake police:महिला के बैग में रख दिया डुप्लीकेट्स कंगन

उनलोगों ने कहा की हम लोग पुलिस वाले हैं। यह सुनकर चालक ने रिक्शा रोक दिया। इसके बाद उन्होंने महिला से कहा कि शुक्रवार को एक व्यक्ति का सोना एवं चांदी लुटा गया है। जिसको लेकर हम लोग सर्वे कर रहे हैं आप भी अपना हाथ का कंगन उतार कर अपने पर्स में रखें। इसे जल्दी उतारिए। हमें डीएम और एसपी को सर्वे कर रिपोर्ट सबमिट करना होता है। जिसके बाद पीड़ित महिला अभी अपने हाथों से कंगन उतार ही रही थी। तभी पीछे से दो उचक्के आ गए आ गए और उन्होंने कहा कि हां मैंने भी अपना सोने का चेन उतार कर रख लिया है। आप भी रख दीजिए। इसके बाद जब महिला अपने सोने के कंगन को अपने पर्स में रखने लगी, तभी दूसरे उचक्के ने कहा कि लाइए मैं अपनी हाथों से रखता हूं और यह कह कर उसने ओरिजिनल सोने के कंगन की जगह डुप्लीकेट्स कंगन को महिला के बैग में रख दिया और ओरिजिनल सोने के कंगन ले उड़े।

Arrah fake police

वही सिंगही निवासी रिक्शा चालक अलीशेर ने बताया कि जैसे ही हम लोग ग्राण्ड होटल के पास पहुंचे। तभी बाइक सवार चार की संख्या में उचक्के हमारे अगल-बगल आकर खड़े हो गए और बोला कि शुक्रवार को सोने का दुकान लुटाया है। इसलिए हम लोग छानबीन कर रहे हैं और हम लोग पुलिस वाले हैं। आप अपने सोने का कंगन उतार कर थैले में रख दीजिए। इसके बाद जब महिला सोने का कंगन उतार अपने पर्स में रख रही थी। तभी दूसरे उचक्के ने उस कंगन ले लिया और उसे बदलकर नकली कंगन दे दिया और असली कंगन ले उड़े।

इस तरह फ्रॉड किये जाने की घटना के बाद पीड़ित महिला तुरंत टाउन थाना पहुंच गई और इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। महिला द्वारा फ्रॉड मामले को लेकर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि चार-पांच माह पूर्व शहर के जेल रोड में इसी तरह उच्चको ने एक महिला के हाथों से सोने का कंगन उतरवा लिया था। इस संबंध में टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular