HomeNewsबिहारअनाइठ गोली कांड में मुखिया का बेटा गिरफ्तार

अनाइठ गोली कांड में मुखिया का बेटा गिरफ्तार

Anaith firing case:छात्र को गोली मारने में मुखिया का पुत्र कुख्यात प्रीतम यादव गिरफ्तार, तीन की तलाश

जख्मी के बयान पर मुखिया पुत्र सहित दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस

नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह मारी गयी थी गोली

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप गुरुवार की सुबह छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक मुखिया पुत्र को गिरफ्तार किया है। वह चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी प्रीतम यादव है। उसका पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा। उसके खिलाफ पहले से भी हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। जख्मी छात्र राजकुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Anaith firing case: एसपी बोले: पूर्व से चले आ रहे विवाद में छात्र को मारी गयी थी गोली

Anaith firing case

एसपी विनय तिवारी ने यह जानकारी दी। उनहोने बताया कि गोली से जख्मी छात्र राजकुमार के बयान पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें प्रीतम यादव और अमित कुमार को नामजद किया गया है। एसपी ने बताया कि दोनों के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था। एक रोज पूर्व भी झगड़ा हुआ था। तब अमित को थप्पड़ जड़ दिया था। उसका बदला लेने के लिये प्रीतम यादव ने गुरुवार की सुबह अपने साथियों के साथ राजकुमार को गोली मार दी थी।

बता दें कि गुरुवार की सुबह अनाइठ निवासी राजकुमार अपने चचेरे भाई के साथ मोहल्‌ले की ही दुकान पर चाय पीने गया था। तभी चार की संख्या में बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। उसे पैर और गर्दन में गोली लगी थी। उसका अभी इलाज चल रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular