Homeबिहारआरादो गुटों के बीच फायरिंग एवं हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

दो गुटों के बीच फायरिंग एवं हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

Jagdev Nagar – Murder : आरा नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर 1 मोहल्ले में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर रोड बड़ी और फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें गोली लगने से अमन नामक युवक की मौत हो गई थी।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक निवासी आर्यन कुमार है
    • जगदेव नगर एवं तिलक नगर के युवकों के बीच पूर्व से चल रही वर्चस्व की लड़ाई में हुई घटना

खबरे आपकी Jagdev Nagar – Murder आरा। नवादा थाना पुलिस द्वारा जगदेव नगर गली नंबर-1 में वर्चस्व को लेकर हुए दो गुट के बीच फायरिंग और हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर एक निवासी आर्यन कुमार है।

बता दे कि बुधवार की शाम नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर गली नंबर 1 मोहल्ले में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर रोड बड़ी और फायरिंग की घटना हुई थी इसमें तिलक नगर कतीरा निवासी अमन की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक घर पर रोड़ेबाजी हुई थी तथा दो वाहनों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे।

पुलिस सूत्रों के अुनसार जगदेव नगर गली नंबर एक निवासी आर्यन कुमार, आयुष कुमार एवं तिलक नगर निवासी अमन चौधरी एवं छोटू चौधरी का अपना-अपना गुट है। दोनों गुटों के बीच पूर्व से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पूर्व आर्यन और आयुष के गुट द्वारा कतीरा तिलक नगर निवासी अमन चौधरी के घर पर आकर मारपीट की गयी थी।

उसी का बदला लेने के लिए अमन चौधरी बुधवार की रात अपने दोस्तों के साथ जगदेव नगर गली नंबर एक गया था और आर्यन के घर पर तोड़फोड़ व फायरिंग की गयी थी। तब आर्यन के गुट की ओर से भी रोड़ेबाजी और फायरिंग की गयी थी। भागने के दौरान तिलक नगर कतीरा निवासी अमन कुमार को गोली लग गयी थी। उससे उसकी मौत हो गयी थी।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular