Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeबिहारभोजपुरमुखिया के आश्वासन पर पिता ने की बेटी की विदाई, पंखे की...

मुखिया के आश्वासन पर पिता ने की बेटी की विदाई, पंखे की कुंडी से लटका मिला शव

Patrian News: सहार थाना क्षेत्र के पतरियां गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। उसका का शव घर में पंखे की कुंडी से लटका मिला।

  • हाइलाइट :-
    • पंखे के कुंडी से लटका मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या करने का आरोप
    • सहार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव की शुक्रवार की रात की घटना
    • पिता बोले: दहेज में बर्तन कम देने का आरोप लगा ससुराल वालों कर रहे थे प्रताड़ित
    • बेटी के ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का पिता द्वारा लगाया जा रहा आरोप
    • ससुर बोले: बहुत जिद्दी थी बहू, गुस्से में फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
    • शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के कारणों की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी Patrian News आरा। सहार थाना क्षेत्र के पतरियां गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। उसका का शव घर में पंखे की कुंडी से लटका मिला। मृतका पतरियां गांव निवासी लव कुमार की पत्नी रंजू कुमारी थी। मायके वाले दहेज के लिए गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ससुराल के लोगों द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बाजीपुर गांव हरेंद्र राम ने बताया उनकी बेटी रंजू कुमारी की शादी 2019 में सहार थाना क्षेत्र के पतरियां गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र लव कुमार के साथ हुई थी। शादी के छह माह बाद से ही ससुराल वालों की ओर दहेज में कम बर्तन देने का आरोप लगा कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। तब उन्होंने उसे वापस गांव बुला लिया था‌। बाद में बिशनपुरा के मुखिया के आश्वासन पर उन्होंने अपनी बेटी की विदाई कर दी।

इसी बीच शुक्रवार की रात बेटी के देवर द्वारा रंजू की मौत होने की सूचना दी गयी। उस पर वह उसके ससुराल पतरियां गांव पहुंचे, तो देखा कि उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी है। उनके द्वारा बेटी के ससुर सुरेंद्र राम, उसकी सास और देवर पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

इधर, सुरेंद्र राम ने बताया कि उनकी बहू बहुत जिद्दी थी। वह अक्सर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा कर अपने कमरे में जाकर सो जाती थी शुक्रवार की शाम वह खैरा बाजार गए थे। वापस लौटे तो, पोता उनकी गोद में चढ़ गया। उसके बाद उनका पोता उन्हें अपनी मां के कमरे के पास ले गया। तब उनकी बहू द्वारा अपने कमरे का दरवाजा और सभी खिड़की को बंद कर रखा था। उन्होंने कमरे का दरवाजा काफी खटखटाया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। तब ड्रिल मशीन मंगाकर दरवाजे को तोड़ा, तो देखा कि उनकी बहू पंखे के कुंडी से लटकी है।

सुरेंद्र राम की ओर से बहू द्वारा खुदकुशी करने की बात कही गई है। उन्होंने हत्या के आरोप को गलत बताया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि रंजू को एक पुत्र लवकेश कुमार है। वह अपने चार भाई और तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular