Homeबिहारआराआरा: जगदेव नगर मोहल्ले में पंखे से लटक युवक ने कर ली...

आरा: जगदेव नगर मोहल्ले में पंखे से लटक युवक ने कर ली खुदकुशी

Jagdev Nagar - Ara: मृत युवक मूल रूप से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी स्व. बद्री साह का 28 वर्षीय पुत्र सोनू साह था।

Jagdev Nagar – Ara: मृत युवक मूल रूप से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी स्व. बद्री साह का 28 वर्षीय पुत्र सोनू साह था।

  • हाइलाइट :- Jagdev Nagar – Ara
    • खुदकुशी करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है
    • पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है

Jagdev Nagar – Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में मंगलवार की रात एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पत्नी की साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। मृत युवक मूल रूप से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी स्व. बद्री साह का 28 वर्षीय पुत्र सोनू साह था। वह पिछले करीब छह माह से नवादा थाने के जगदेव नगर के गली नंबर छह में एक किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। खुदकुशी करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से किसी विवाद या तनाव की बात से भी इनकार किया गया है। घटना से युवक के परिजन सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार शाम तक वह बिल्कुल ठीक था।

इधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सोनू साह घर आया। कुछ देर तक वह अपने बच्चों के साथ खेलता रहा। इसके बाद पत्नी से कहा कि तुम रोटी बनाओ, तब तक वह थोड़ा आराम कर लेता है। इसके बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बीत जाने के बाद पत्नी उसे खाने के लिए बुलाने गई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने दरवाजे में बने छेद से झांका, तो देखा कि उसका पति पंखे से लटका हुआ था।

उसने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुन घर में रहे अन्य लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी गयी। तब पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनू के परिवार में पत्नी चिंता देवी, एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद उसके घर में रोना-धोना मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular