HomeNewsखैनी मांगने पर मारपीट: जगदीशपुर बहन के घर आये युवक की मौत

खैनी मांगने पर मारपीट: जगदीशपुर बहन के घर आये युवक की मौत

Jagdishpur Murder: खैनी के विवाद में मारपीट में बहन के घर आये युवक की मौत, चार जख्मी

  • जगदीशपुर नगर के पूरब टोला में शनिवार की रात की घटना
  • मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी, एक गिरफ्तार

Jagdishpur Murder/Bihar/Ara: आरा। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के पूरब मुहल्ले में शनिवार के देर रात खैनी के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। उसमें बहन के घर आये एक युवक की मौत हो गयी। मारपीट में चार अन्य लोगों के चोटिल होने की भी सूचना है‌। इसको लेकर अफरातफरी मची रही। मृत युवक बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली निवासी साधू मुसहर का 45 वर्षीय पुत्र महेश मुसहर वर्ष था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात खैनी मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। उस दौरान लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। उसमें पांच-छह लोग जख्मी हो गये। उसमें इलाज के दौरान महेश मुसहर की मौत हो गयी।

सूचना पर थानाध्यक्ष विलास पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा संदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular