HomeNewsबिहारबाढ़ राहत कार्यों पर फैलाए जा रहे भ्रामक आरोपों का एसडीएम ने...

बाढ़ राहत कार्यों पर फैलाए जा रहे भ्रामक आरोपों का एसडीएम ने किया खंडन

  • हाइलाइट: Flood Relief work
    • एसडीएम ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर द्वारा प्रसारित एक वीडियो को पूरी तरह से भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बताया
    • भोजपुर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है

बिहार(आरा)। रविवार को जिले के जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने सोशल मीडिया पर एक यूट्यूबर द्वारा 19 जुलाई 2025 को जवईनिया (अंचल – शाहपुर) गांव से संबंधित प्रसारित एक वीडियो को पूरी तरह से भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बताया है। वीडियो में यह आरोप लगाया गया था कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को कोई राहत या भोजन सहायता उपलब्ध नहीं करा रहा है।

एसडीएम संजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि भोजपुर जिला पदाधिकारी श्री तनय सुलतानिया के निर्देश पर जवईनिया सहित सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं।

Flood Relief work: जवईनिया गांव में की गई प्रमुख व्यवस्थाएं:

  • सामुदायिक रसोई: सभी प्रभावित परिवारों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • बच्चों के लिए दूध: बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से दूध की व्यवस्था की गई है।
  • निःशुल्क परिवहन: प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
  • पुनर्वास पर्चे: अब तक 29 प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हेतु पर्चे वितरित किए गए हैं।
  • आर्थिक सहायता: 59 प्रभावित परिवारों को पुनर्वास हेतु प्रत्येक परिवार को ₹1.20 लाख की राशि प्रदान की गई है।
  • जागरूकता अभियान: निचले इलाकों में लगातार माइकिंग के माध्यम से अलर्ट और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
  • SDRF टीमें: संवेदनशील क्षेत्रों में SDRF टीमों की तैनाती की गई है ताकि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके।
  • 24×7 टीमें: जिला, अनुमंडल और अंचल स्तर की टीमें तीन पालियों में 24 घंटे काम कर रही हैं ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

भोजपुर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल सत्यापित सूचनाओं पर ही विश्वास करें। भोजपुर जिला प्रशासन ने दोहराया है कि वह बाढ़ प्रभावित नागरिकों की सहायता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध, संवेदनशील और सतर्क है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular