Homeराजनीतजवईनिया गांव के संकट पर राकेश ओझा ने उठाए सवाल, MP-MLA पर...

जवईनिया गांव के संकट पर राकेश ओझा ने उठाए सवाल, MP-MLA पर साधा निशाना

राकेश ओझा ने आरोप लगाया कि जो जनप्रतिनिधि कल तक ठोकर बांध निर्माण का श्रेय लेने के लिए आपस में लड़ रहे थे, वे आज कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं

  • हाइलाइट: Rakesh Ojha – Jawainiya
    • राकेश ओझा ने कहा: पूरा गांव गंगा में समाहित होने के कगार पर है, लेकिन न सांसद दिखे न विधायक

बिहार(आरा)। भाजपा नेता राकेश ओझा ने भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर अंचल के जवईनिया गांव में गंगा नदी के कटाव से उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र और विशेषकर ग्रामीण, इस संकट से बेहद दुखी हैं और उनकी पीड़ा असहनीय है। ओझा ने गांव की वर्तमान स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

ओझा ने आरोप लगाया कि जो जनप्रतिनिधि कल तक ठोकर बांध निर्माण का श्रेय लेने के लिए आपस में लड़ रहे थे, वे आज कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, जबकि पूरा गांव गंगा में समाहित होने के कगार पर है। उन्होंने कहा, “आज पूरा गांव गंगा जी में समाविष्ट होने के कगार पर है लेकिन बहुत ही देखकर दुख होता है कि न सांसद न विधायक, कोई भी उस गांव में जाकर लोगों की पीड़ा को समझने वाला नहीं है।”

कमीशनखोरी का आरोप और जांच की मांग
भाजपा नेता ने संकेत दिया कि क्रेडिट लेने की यह लड़ाई कहीं न कहीं ठेकेदारों से मोटे कमीशन लेने की लड़ाई रही होगी। उन्होंने बताया कि जवईनिया गांव के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने ठोकर बांध निर्माण में कई गड़बड़ियों की बात कही थी, जिसके परिणामस्वरूप आज गांव को बचाना लगभग असंभव सा हो गया है।

राकेश ओझा ने बिहार सरकार से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि उसी एक व्यक्ति के कारण आज पूरा गांव खत्म होने के कगार पर है।

Rakesh Ojha – Jawainiya: ग्रामीणों के पुनर्वास और सहायता की मांग

ओझा ने बिहार सरकार से जवईनिया गांव को किसी सुरक्षित स्थान पर पुनः बसाने का आग्रह किया। उन्होंने तत्काल राहत की मांग करते हुए कहा कि गंगा नदी का कटाव अपने चरम पर है और गांव के लोग मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि सभी प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए, उनके रहने, खाने-पीने और मेडिकल की उचित व्यवस्था की जाए, साथ ही मवेशियों के चारे का भी प्रबंध किया जाए।

दोषियों से वसूली की चेतावनी
राकेश ओझा ने अंत में चेतावनी दी कि एक बार बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद, ठोकर बांध निर्माण में जिस किसी व्यक्ति ने एक रुपया भी चुराया होगा, सरकार के माध्यम उससे 10 गुना वसूलने का प्रयास होगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular