Homeआरा भोजपुरगड़हनीपसौर में‌ रोडरेज को लेकर ट्रक चालक को पीटा

पसौर में‌ रोडरेज को लेकर ट्रक चालक को पीटा

जख्मी चालक गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी श्रीराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक है।

  • हाइलाइट: Truck driver Mithlesh Kumar
    • चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव की घटना

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव में शुक्रवार की रात रोडरेज को लेकर एक ट्रक चालक की पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान बदमाशों द्वारा ट्रक का शीशा भी फोड़ दिया गया। घायल को परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मी चालक गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी श्रीराम सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार है। वह पेशे से ट्रक चालक है।

Truck driver Mithlesh Kumar: चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित राइस मिल पर जा रहा था

इधर, चालक मिथिलेश कुमार ने बताया की शुक्रवार की रात वह ट्रक लेकर चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित राइस मिल पर जा रहा था। जाने के क्रम में जब वह पसौर गांव के समीप दो बाइक पर सवार पांच युवक नशे में धुत होकर उसके ट्रक के आगे जा रहे थे।

जब उसने उन्हें साइड होने के लिए कहा तो उक्त युवकों द्वारा बाइक को उंसके ट्रक के आगे रोक कर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular