Homeबिहारआरा भोजपुरगुप्ताधाम जा रहा कांवरियां विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से...

गुप्ताधाम जा रहा कांवरियां विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से घायल

जानकारी के अनुसार घायल संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर गांव निवासी स्व.चंद्रदीप सिंह के 67 वर्षीय पुत्र बृजनंदन सिंह हैं। वह पेशे मजदूर है।

  • हाइलाइट: Brijnandan Singh Pandura Rampur
    • संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर गांव में शनिवार की दोपहर हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से गुप्ता धाम जा रहे एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार घायल संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा रामपुर गांव निवासी स्व.चंद्रदीप सिंह के 67 वर्षीय पुत्र बृजनंदन सिंह हैं। वह पेशे मजदूर है।

Brijnandan Singh Pandura Rampur: पिकअप वाहन पर चढ़ने के दौरान सिर में सट गया विद्युत प्रवाहित तार

इधर, घायल बुजुर्ग की भाभी रामसवारी देवी ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा दो पिकअप वाहन गुप्ता धाम जाने के लिए रिजर्व किया गया था। शनिवार की दोपहर गुप्ताधाम जाने के लिए वह पिकअप पर चढ़ रहे थे। पिकअप के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत प्रवाहित तार गुजर रहा था। चढ़ने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार उनके सिर में सट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular