Homeभोजपुरबड़हाराबाढ़ के पानी भरे करहा में डूबने से युवक की मौत

बाढ़ के पानी भरे करहा में डूबने से युवक की मौत

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार की दोपहर करहा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Vasudev – Ekouna
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार की दोपहर घटी घटना

बिहार (आरा)। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव में शनिवार की दोपहर करहा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव वार्ड नंबर- 7 निवासी उमेश कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र वासुदेव कुमार सिंह है।

इधर, मृतक के पिता उमेश कुमार सिंह ने बताया जाता है की गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण उसके घर के सामने स्थित करहा में बाढ़ का पानी भर गया था। शनिवार की दोपहर जब वह उसमें कचरा फेंकने गया। तभी पैर फिसल जाने के कारण वह उसी में डूब गया।

वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Vasudev – Ekouna: घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां मंजू सिंह व दो भाई रोहन सिंह, करण सिंह एवं एक बहन रोहिणी सिंह है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां मंजू सिंह एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular