Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरगार्ड को लेकर स्वयं जगदीशपुर SDPO ने की छापेमारी, शराब विक्रेता गिरफ्तार

गार्ड को लेकर स्वयं जगदीशपुर SDPO ने की छापेमारी, शराब विक्रेता गिरफ्तार

Jagdishpur SDPO – liquor seller: जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह सिविल में गार्ड के साथ की छापेमारी, शराब विक्रेता शराब के साथ हुआ गिरफ्तार

jay kumar

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला में शराब की जानकारी प्राप्त होते ही बिना देर किए जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने सुबह में स्वयं अपने गार्ड के साथ सिविल में छापेमारी की और शराब विक्रेता को पकड़ा। पासी टोला जगदीशपुर से एक शराब विक्रेता को शराब के साथ छापेमारी कर पकड़ा गया।

Jagdishpur SDPO – liquor seller: गिरफ्तार शराब विक्रेता

गिरफ्तार शराब विक्रेता को जगदीशपुर थाना पुलिस को हवाले कर जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने आगे की कार्रवाई के लिए आदेश दिया।

जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह ने बताया की सुबह में एक शराब कारोबारी के संबंध में सूचना प्राप्त होते ही उक्त स्थल पासी टोला जगदीशपुर में स्वयं अपने गार्ड को लेकर छापेमारी किया और शराब कारोबारी को पकड़ कर जगदीशपुर थाना पुलिस के हवाले किया। बरामद शराब व कारोबारी के संबंध में आगे की कारवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular