Homeबिहारआरा भोजपुरताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोली लगने से अधेड़ की हालत गंभीर

ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोली लगने से अधेड़ की हालत गंभीर

Jagwalia firing: जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव निवासी स्व.दरोगा पासवान का 50 वर्षीय पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जियोर्धन पासवान है। सरेशाम इस घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • पूर्व के विवाद में हथियारबंद लोगो ने अधेड़ को मारी गोली
  • चार गोली लगने से अधेड़ की हालत गंभीर
  • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव में शनिवार की देर शाम घटी घटना

Bihar/Ara: आरा से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव में शुक्रवार की देर शाम हथियारबंद लोगों ने पूर्व के विवाद को लेकर एक अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी को एक गोली बाए साइड गाल, दूसरी गोली बाएं पैर में जांघ, तीसरी गोली बाएं पैर में घुटने के नीचे एवं चौथी गोली दाहिने हाथ की हथेली पर लगी है। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया गांव निवासी स्व.दरोगा पासवान का 50 वर्षीय पुत्र दुर्योधन पासवान उर्फ जियोर्धन पासवान है। सरेशाम इस (Jagwalia firing) घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर, दुर्योधन पासवान उर्फ जियोर्धन पासवान ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर वर्ष 2020 में मारपीट हुई थी। जिसमें आरोपी द्वारा केस किया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा पकड़ कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। 5 माह पूर्व जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। शुक्रवार की देर शाम जब वह बधार से शौच कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपी पक्ष द्वारा गांव में ही बीच रास्ते मे घेर कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।।

वहीं दूसरी ओर जख्मी दुर्योधन पासवान उर्फ जिर्योधन पासवान ने गांव के ही अरविंद, राकेश, गोलू व राधेश्याम सहित अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि दोनों पक्षों के बीच 10 कट्ठा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। जिसको लेकर अगस्त 2020 में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें राधेश्याम के बेटे राज कुमार की मौत हो गई थी। जिसके बाद राधेश्याम के द्वारा स्थानीय थाना में जख्मी दुर्योधन पासवान उर्फ जिर्योधन पासवान एवं उसके दो पुत्र को नामजद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। उसी विवाद को लेकर उनके द्वारा शुक्रवार की देर शाम उन्हें गोली मारने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular