HomeNewsभोजपुर में मुखिया पति सह व्यवासायी की गोली मारकर की हत्या

भोजपुर में मुखिया पति सह व्यवासायी की गोली मारकर की हत्या

Murder of Munna Yadav of Babhangawa: सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआईयू इंस्पेक्टर शंभू कुमार भगत, बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश, कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विवेक कुमार सहित काफी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं।

jay kumar
  • आरा: मुखिया पति सह व्यवासायी की गोली मारकर की हत्या, सनसनी
  • परिजन ने पूर्व मुखिया पति सहित अन्य लोगों पर हत्या करने का लगाया आरोप
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ किया रोड जाम
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार पर रविवार की सुबह घटी घटना

Bihar/Ara (आरा) भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया बाजार पर रविवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने पश्चिमी गुंडी पंचायत के मुखिया पति सह व्यवासायी की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्या की वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आरा-सिन्हा मुख्य मार्ग को सरैया बाजार के समीप जाम कर दिया। जाम के दौरान मृतक परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी, एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग । सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआईयू इंस्पेक्टर शंभू कुमार भगत, बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश, कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विवेक कुमार सहित काफी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं।

Murder of Munna Yadav of Babhangawa: जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभंगावा गांव निवासी स्व.रामप्रवेश यादव के 42 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव है। उनकी पत्नी पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया उमरावती देवी हैं। वह पेशे से व्यवसायी थे। उनका सरैया बाजार में सरिया एवं गिट्टी का दुकान है।

इधर, मृतक के पुत्र अंकुश कुमार ने बताया कि गांव में ही केस हुआ था। जिसका पंचायती करने के लिए रविवार की सुबह वे अपने बुलेट पर सवार होकर कृष्णागढ़ थाना गए थे। जब वह पंचायती कर वापस बुलेट से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सरैया बाजार पर ही हथियारबंद अपराधियों द्वारा ताबडतोड उन पर गोलियां बरसा दी गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वही भोजपुर एसपी ने कहा आज सुबह लगभग 09.30 बजे कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत बभंगावा गांव निवासी मुखिया पति मुन्ना यादव की कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अभियुक्त चिन्हित कर लिए गए हैं। कई टीम बनाकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी और बल मौजूद है। एफएसएल की टीम भी बुला ली गई है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular