Homeबिहारआरा भोजपुरहाईटेंशन तार की चपेट में आने से आठवींं के छात्र की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से आठवींं के छात्र की मौत

Jaitpur – उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में घटी घटना

आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर Jaitpur गांव में शुक्रवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों के बीच अफरातफरी का आलम रहा।

  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार मृतक जैतपुर Jaitpur गांव निवासी नंदजी यादव का 14 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के परिजन ने बताया कि घर में लगे मोटर की तार में लाइन नही आ रहा था, जिसे ठीक करने के लिए वह घर के बाहर ट्रांसफार्मर के पास चला गया। जब वह तार ठीक कर था, तभी हाईटेंशन विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

सूचना पाकर उदवंतनगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां सरस्वती देवी, तीन भाई अनिल, श्रीभगवान, अमरजीत एवं एक बहन राधिका है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। 

बिहार के हिलसा अपर जिला जज पर हमला, बाल-बाल बचे

शाहाबाद ब्राह्मण महासभा ने एडीजे हिलसा को विशेष सुरक्षा देने की मांग की

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular