HomeNewsबिहारभोजपुर में हादसे के दौरान पूर्वी चंपारण के जेसीबी मैकेनिक की मौत

भोजपुर में हादसे के दौरान पूर्वी चंपारण के जेसीबी मैकेनिक की मौत

JCB Mechanic: सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में गुरुवार की दोपहर बेलगाम ट्रक में बाइक सवार पूर्वी चंपारण निवासी जेसीबी मैकेनिक को रौंद दिया।

  • हाइलाइट: JCB Mechanic
  • इलाज के दौरान कोईलवर सीएससी में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा। सकड्डी-नासरीगंज मार्ग पर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में गुरुवार की दोपहर बेलगाम ट्रक में बाइक सवार पूर्वी चंपारण निवासी जेसीबी मैकेनिक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान कोईलवर सीएचसी में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नकर देवा गांव निवासी उपेंद्र भगत का 26 वर्षीय पुत्र डिन्टु कुमार है। वह जेसीबी मैकेनिक था। करीब एक वर्ष से कोईलवर में किराए का मकान लेकर रहता था।

JCB Mechanic : जेसीबी बनाने नारायणपुर गांव जा रहा था डिन्टु

इधर, मृतक के साथ रूम में रहने वाले साथी मैकेनिक अजीत कुमार ने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर बाइक द्वारा जेसीबी बनाने के लिए संदेश थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव जा रहा था। उसी दौरान फरहंगपुर गांव में बेलगाम ट्रक में उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना उसे मिली।

सूचना पाकर वे लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए कोईलवर सीएचसी ले आए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके द्वारा इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular