Tejashwi Yadav wife: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शाहापुर तथा जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियाँ चल रही हैं। वही जदयू MLC द्वारा श्रीमती सोनिया गांधी को “विदेशी” और तेजस्वी यादव की पत्नी के बारे में की गई टिप्पणी से सियासी हलचल तेज हो गई है।
- हाइलाइट: Tejashwi Yadav wife
- पूर्व मंत्री सह जदयू विधान पार्षद ने एक बार फिर से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है
- श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा: कलर व देशी,विदेशी तो नहीं पता, लेकिन वह यादव नहीं हैं
Tejashwi Yadav wife जगदीशपुर,आरा। भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक संवाद की भाषा तथा उसके प्रभाव की अहमियत अत्यंत महत्वपूर्ण है। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के कार्यक्रम के पूर्व JDU MLC श्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष रही श्रीमती सोनिया गांधी को “विदेशी” कहे जाने का प्रसंग और तेजस्वी यादव की पत्नी के कलर के बारे में की गई टिप्पणी — यह की वह यादव नहीं हैं” — ने फिर से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आगामी कार्यक्रमों को लेकर शाहापुर तथा जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियाँ चल रही हैं। कार्यक्रम जगदीशपुर विधानसभा में आयोजित है। यहाँ की तैयारियों के बारे में पूर्व मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा है। कृषि सलाहकार लोग इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। वही पिछेले घटनाक्रम का जिक्र कर कुशवाहा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री कोई जाति का नहीं होता। देश के प्रधानमंत्री कोई पार्टी का नहीं होता। और दुनिया का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री भारत का है।
उस व्यक्ति को गालियाँ दी जाती हैं महागहठबंध के मंच से। आप उन्हें जो बोलना है, बोलिए। लेकिन मां को गाली देना मैं समझता हूँ कि यह बहुत बड़ा अपराध है। इस दौरान श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सोनिया गांधी को विदेशी कहा और तेजस्वी जी की पत्नी के कलर व देशी,विदेशी यह तो पता नहीं, लेकिन वह यादव नहीं हैं कहकर फिर से राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।
यह पूछने पर की कांग्रेस के नेता तारीक अनवर ने कहा कि खुद मोदी जी ने भरी सदन में सोनिया गांधी को विदेशी जर्सी गाय कहा और कांग्रेस को विधवा कहा था। उस समय बीजेपी के लोग क्या करते थे? इस पर श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि आप क्या कह रहे हैं? कब कहा? मोदी जी ने क्या कहा, यह अलग बात है। लेकिन मां को गाली नहीं दी होगी, हम जानते हैं।
जाति, रंग और पहचान: संवेदनशील आयाम
इधर, राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो भारतीय समाज में जाति और रंग के विषय अत्यंत संवेदनशील रहे हैं। किसी की पहचान को उपहास या कटाक्ष का विषय बनाना सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। सार्वजनिक हस्तियों द्वारा की गई टिप्पणियाँ जहां विपक्ष को चुनौती देने का साधन बन सकती हैं, वहीं वे समाज के उन हिस्सों में असहजता और आक्रोश भी उत्पन्न कर सकती हैं जिनकी संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। विशेषकर जब बयान में अस्पष्ट या अपमानजनक संकेत हों, तो वे व्यक्तिगत स्वतन्त्रता और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन कर सकते हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा: जवैनिया फोटो खिंचवाने गए थे राहुल तिवारी
शाहपुर अंचल के जवैनिया कटान में जिन लोगों का घर चला गया है, क्या उन लोगों को भी उस दिन जमीन का पर्चा और मुआवजे की राशि दी जाएगी? इस पर श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि सब कुछ हो रहा है, पहले भी मुआवजा दिया गया है। हालांकि, कुछ लोग जवैनिया केवल फोटो खिंचवाने के लिए गए थे। जब उनसे पूछा गया कि कौन लोग हैं, तो उन्होंने राहुल तिवारी बाबा का नाम लिया।
वही राहुल तिवारी के बारे में उन्हे बताया गया की उन्होंने कहा है कि हम अपने पैसे से जमीन खरीद कर देंगे। और जब हम जमीन देंगे, तो उस समय उनको भी बुलाएंगे। इस पर श्री कुशवाहा ने कहा की यह सब चुनावी स्टंट है, जो कि चुनाव के समय को देखकर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस भरोसे में मत रहिए, सब काम नीतीश कुमार की सरकार कर रही है।
क्या टिकट के लिए बात बन गई है?
अक्टूबर और नवंबर में बिहार विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। इसको लेकर तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि हम लोग तैयार हैं। हम चाहते हैं कि चुनाव जल्दी हो जाए, ताकि हम अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकें। क्या टिकट के लिए बात बन गई है? इस पर उन्होंने कहा कि आप उनसे पूछ लीजिए जो पार्टी के राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी हैं।
पहले भी कॉन्फिडेंस में थे, आचानक टिकट बदल गया था
पहले भी ऐसा हुआ है आप कॉन्फिडेंस में थे आपको टिकट मिल रहा था, फिर अचानक टिकट बदल गया था। क्या इस बार सब कुछ स्पष्ट हो चुका है? कुशवाहा ने कहा कि हम सब एक हो गए हैं। पान के कई मसाले और कई रंग होते हैं, और जब यह मुंह में जाता है, तो सब कुछ एक होकर एक रंग का हो जाता है। सभी शिकायतें भूलकर हम एक हो गए हैं। 2025 फिर से नीतीश। जो चुनाव नहीं लड़ेगा, वह सरकार में एडजस्ट होगा।



