Homeआरा भोजपुरशाहपुरतिलक समारोह के लिए टेंट लगाने के दौरान दो लोगों को लगा...

तिलक समारोह के लिए टेंट लगाने के दौरान दो लोगों को लगा करंट, एक की मौत

ward-08 of Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ में तिलक समारोह के लिए टेंट लगा रहे दो युवक बिजली की करंट से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई।

ward-08 of Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ में तिलक समारोह के लिए टेंट लगा रहे दो युवक बिजली की करंट से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : ward-08 of Shahpur
    • एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

आरा: शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ में तिलक समारोह के लिए टेंट लगा रहे दो युवक बिजली की करंट से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई। शाहपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ निवासी अयोध्या महतों उर्फ पुकुठि का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार महतो हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल काशी पंडित का पुत्र गोलू कुमार को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक वार्ड संख्या-8 में श्री भगवान तत्वां के घर तिलक समारोह के लिए टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर की तरफ जैसे ही उठाया, तभी पाइप बिजली प्रवाहित ग्यारह हजार वोल्ट के तार से स्पर्श कर गया। इसी दौरान दोनों को जोर-जोर से झटका लगा दोनों ही गिर पड़े।

दोनों के नाक और मुंह से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया जहां। चिकित्सकों द्वारा जितेंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया गया और गोलू कुमार को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular