HomeबिहारArrahएसीएमओ ने आरा सदर, शाहपुर एवं बिहिया पीएचसी का किया निरीक्षण

एसीएमओ ने आरा सदर, शाहपुर एवं बिहिया पीएचसी का किया निरीक्षण

ACMO inspected PHC : एसीएमओ डॉ. सिन्हा ने शाहपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। शाहपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ. मृत्युंजय कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर थे।

ACMO inspected PHC : एसीएमओ डॉ. सिन्हा ने शाहपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। शाहपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ. मृत्युंजय कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर थे।

  • हाइलाइट : ACMO inspected PHC
    • सदर अस्पताल में कालाजार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

आरा: अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. के.एन. सिन्हा ने बुधवार को सदर अस्पताल में कालाजार प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आरा सदर, शाहपुर और बिहिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण परिवार कल्याण कार्यक्रम हेतु कालाजार खोजी अभियान हेतु एवं पोलियो टीकाकरण हेतु किया गया।

इस बार परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत सभी तरह के उपायों के साथ-साथ पुरुष नसबंदी पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 10-10 पुरुष नसबंदी एवं सदर अस्पताल आरा तथा अनुमंडलीय अस्पतालों को 25-25 पुरूष नसबंदी का कार्य करना है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर आरा में एक महिला तथा एक पुरुष आयुष चिकित्सक कार्य पर थे। इसको लेकर उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया।

इसके बाद एसीएमओ डॉ. सिन्हा ने शाहपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। शाहपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं डॉ. मृत्युंजय कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। बिहिया में डॉ. सिन्हा पोलियो के ब्रीफिंग मीटिंग में शाम में अध्यक्षता किये। सभी लोगों को निर्देश दिया गया कि परिवार कल्याण के हर विधि में लक्ष्य प्राप्त करना है। विशेष कर पुरुष नसबंदी पर ज्यादा ध्यान देना है। कालाजार के रोगियों को खोजना है एवं पोलियो में भी टीकाकरण शत-प्रतिशत होना चाहिए। इस कार्यक्रम में डॉ. सिन्हा के साथ सुरेंद्र सिंह एवं पंकज कुमार मौजूद रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular