Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर प्रखंड के सहजौली ग्राम निवासी पत्रकार दिलीप ओझा को पितृ शोक

शाहपुर प्रखंड के सहजौली ग्राम निवासी पत्रकार दिलीप ओझा को पितृ शोक

Laxman Ojha : शाहपुर प्रखंड के सहजौली ग्राम निवासी पत्रकार दिलीप ओझा के पिता, स्व. लक्ष्मण ओझा का सोमवार को असामयिक निधन हो गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Laxman Ojha
    • पत्रकार दिलीप ओझा को पितृ शोक, शोक संवेदनाओं का लगा तांता
    • बक्सर चरित्रवन गंगा नदी के तट पर मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

आरा। शाहपुर प्रखंड के सहजौली ग्राम निवासी पत्रकार दिलीप ओझा के पिता, स्व. लक्ष्मण ओझा का सोमवार को असामयिक निधन हो गया। वे लगभग 83 वर्ष के थे। स्व. लक्ष्मण ओझा का अन्तिम संस्कार मंगलवार को बक्सर के चरित्रवन गंगा तट स्थित शमशान घाट पर संपन्न होगा। उनके अवसान से परिजनों तथा स्थानीय समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

भोजपुर जिले के अनेक पत्रकारों, बुद्धिजीवियों,जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। पद्मश्री भीम सिंह भवेश, विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, पूर्व कमांडेंट हीरा ओझा, वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश कुमार, डॉक्टर कृष्ण कुमार, भाजपा नेता राकेश ओझा, जिला पार्षद गंगाधर पांडेय तथा अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त कर परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट की।

क्षेत्रीय नेताओं एवं समाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अनेक गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए स्व. लक्ष्मण ओझा की सामाजिक प्रतिबद्धता और सद्भावना को याद किया। जन शक्ति जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव, विजय सिंह (पूर्व चेयरमैन) अधिवक्ता अभय कुमार पांडेय, उमेश चन्द्र पांडेय, तथा पत्रकार कौशल मिश्र, रवि कुमार, मिथिलेश कुमार सिन्हा, राकेश मंगल सिन्हा, मोहम्मद वसीम, पिंटू कुशवाहा, कृष्णा उपाध्याय, बबलू सिंह, उमाशंकर सिंह, अरुण कुमार मिश्रा एवं अन्य अनेक जनों ने शोक-संदेश प्रेषित कर परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की, और कहा की ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular