Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ सड़क हादसा

कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ सड़क हादसा

Koilwar : आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में हरियाणा निवासी ट्रक खलासी की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Koilwar
    • सड़क हादसे में हरियाणा निवासी खलासी की मौत, बाइक सवार जख्मी
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
    • जख्मी बाइक सवार युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा ईलाज
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

Koilwar आरा। आरा-पटना नेशनल हाईवे पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन मोड़ के समीप रविवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में हरियाणा निवासी ट्रक खलासी की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक हरियाणा के हरियाणा जिला के निजामपुर थाना क्षेत्र के हरियाणा महेंद्रगढ़ निवासी जगदीश चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र मंजीत चौधरी हैं। वह ट्रक खलासी थे। जबकि जख्मी बाइक सवार युवक गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी सोनू पासवान का पुत्र पप्पू कुमार है।

इधर, ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक खलासी मंजीत चौधरी के साथ तीन दिन पूर्व आंध्रप्रदेश के तेलंगाना से ट्रक पर चावल लोड कर छपरा जाने के लिए निकले थे। जाने के क्रम में रविवार की देर शाम मनभावन मोड़ के समीप ट्रक खड़ा कर मंजीत चौधरी खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब वापस ट्रक पर आने के दौरान सड़क पार कर रहे थे।

तभी आरा से पटना की ओर जा रहे बाइक सवार पप्पू कुमार रॉन्ग साइड से आकर मंजीत चौधरी को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान ट्रक खलासी मंजीत चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

वही बाइक सवार पप्पू कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी अंजू देवी एवं एक पुत्र असल कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी अंजू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular