Homeराजनीतराहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर किया था पीएम का अपमान:- जेपी नड्डा

राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर किया था पीएम का अपमान:- जेपी नड्डा

JP Nadda attack on Rahul Gandhi : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह सचमुच बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

  • हाइलाइट्स : JP Nadda attack on Rahul Gandhi
    • कांग्रेस को अपना इतिहास याद रखना जरूरी… जेपी नड्डा का राहुल गांधी का वार

JP Nadda attack on Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने निगमबोध घाट पर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार करने के लिए केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि वे सर्वोच्च सम्मान और स्मारक के पात्र हैं। वहीं, भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह सचमुच बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दुखद निधन पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को जीते जी कभी सम्मान न देने वाली कांग्रेस अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है। यह वही कांग्रेस है जिसने सोनिया गांधी को पीएम मनमोहन सिंह से ऊपर सुपर पीएम बनाकर पीएम पद की गरिमा को तार-तार कर दिया था। राहुल गांधी ने अध्यादेश फाड़कर पीएम मनमोहन सिंह का अपमान किया। और आज वही राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश के किसी भी बड़े नेता को न तो सम्मान दिया और न ही उनके साथ न्याय किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चाहे वो कांग्रेस पार्टी के हों या विपक्ष के, चाहे वो बाबा साहब अंबेडकर हों, देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू हों, सरदार पटेल हों, लाल बहादुर शास्त्री हों, पीवी नरसिम्हा राव हों, प्रणब दा हों, अटल बिहारी वाजपेयी हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पीएम मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह दे दी है और परिवार को भी सूचित कर दिया है। फिर भी कांग्रेस झूठी खबरें फैला रही है। कांग्रेस का इतिहास याद रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की मृत्यु के बाद दिल्ली के राजघाट परिसर में समाधि स्थल बनाने की मांग उठी थी। लेकिन उस समय सोनिया गांधी ने इसे खारिज कर दिया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे जिन्होंने 2015 में उनके लिए एक स्मारक की स्थापना की थी। जब 2020 में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया, तो कांग्रेस कार्य समिति को इसकी परवाह तक नहीं हुई शोक सभा बुलाने के लिए। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कांग्रेस पार्टी के नेताओं को ऐसी घटिया राजनीति से बचना चाहिए।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular