Homeआरा भोजपुरशाहपुरअज्ञात ने रात में गिराया पर्चा और पूरे दिन होती रही चर्चा

अज्ञात ने रात में गिराया पर्चा और पूरे दिन होती रही चर्चा

भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-01 में शनिवार की रात अज्ञात के द्वारा भ्रामक तथ्यों व धमकी भरा पर्चा गिराकर स्थानीय लोगों के बीच भ्रम,असमंजस व आशंका उत्पन्न कर दिया गया है।

Misleading Propaganda : भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-01 में शनिवार की रात अज्ञात के द्वारा भ्रामक तथ्यों व धमकी भरा पर्चा गिराकर स्थानीय लोगों के बीच भ्रम,असमंजस व आशंका उत्पन्न कर दिया गया है।

  • हाइलाइट्स : Misleading Propaganda
    • शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड- 01 में सड़क पर गिराया गया भ्रामक पर्चा
    • रात में पर्चा गिराकर शाहपुर नगर के लोगों को बीच अज्ञात ने फैलाया भ्रम

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड-01 में शनिवार की रात अज्ञात के द्वारा भ्रामक तथ्यों व धमकी भरा पर्चा गिराकर स्थानीय लोगों के बीच भ्रम,असमंजस व आशंका उत्पन्न कर दिया गया है। अज्ञात द्वारा सड़कों पर फेके गए पर्चा में शाहपुर के कुछ चर्चित घटनाओं सहित नगर के वर्तमान व पूर्व के प्रतिनिधियों के नाम, शोभि टोला, काली मंदिर, गढ़, गोरया स्थान आदि जगहों का भी जिक्र किया गया है। इससे यह पता चल रहा है की व्यक्ति शाहपुर का निवासी है और उसके वार्ड-01 के होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पर्चा कंप्यूटर से टाइप किया हुआ है। पर्चा में भ्रामक, भड़काऊ जानकारी व धमकी देकर अस्थिरता पैदा करने का प्रयास किया गया है। पर्चा से ऐसा प्रतीत होता है शाहपुर के शांतिपूर्ण माहौल को भंग करने हेतु असामाजिक तत्वों द्वारा समाज में भय और भ्रांति फैलाने का यह षड्यन्त्र है।

वही नगर के कई प्रतिनिधियों का कहना है की अज्ञात के द्वारा सड़कों पर फेके गए पर्चे में दिए भ्रामक तथ्यों के जाल में न फंसें। समाज में एकता और सामंजस्य बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह आवश्यक है कि हम सभी सचेत रहें और उन तत्वों से सावधान रहें जो शाहपुर की शांति और सद्भाव को भंग करने हेतु भ्रामक सूचनाओं का प्रसार कर रहें है। भ्रामक जानकारी, भड़काऊ बातें और धमकी भरा पत्र सड़कों पर गिराना यह विकृत मानसिकता के इंसान की करतूत है। वही स्थानीय प्रशासन द्वारा इस तरह के असामाजिक तत्वों पर कड़ी कारवाई करने की बात कही गई।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular