Homeराजनीतनड्डा ने राजद का मतलब-राष्ट्रविरोधी-रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल बताया

नड्डा ने राजद का मतलब-राष्ट्रविरोधी-रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल बताया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में छह चरणों का चुनाव हो चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि सातवें चरण तक एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी।

JP Nadda in Shahpur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में छह चरणों का चुनाव हो चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि सातवें चरण तक एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी।

  • हाइलाइट :- JP Nadda in Shahpur
    • आरा लोकसभा क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत में रविवार को आयोजित चुनावी सभा
    • सातवें चरण तक एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी- जेपी नड्डा

JP Nadda in Shahpur आरा/शाहपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में छह चरणों का चुनाव हो चुका है। मुझे पूरा विश्वास है कि सातवें चरण तक एनडीए को चार सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। बीते दस सालों में मोदी जी ने केवल देश में प्रधानमंत्री के रूप में राज नहीं किया है, बल्कि भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा व कार्यशैली भी बदल दी है। आप दस साल पहले का भारत याद कीजिए। भारत का आम आदमी मान चुका था कि देश में अब कोई बदलाव नहीं आयेगा। देश उदासीन मानसिकता के साथ जी रहा था, लेकिन आज 140 करोड़ देशवासी मोदी जी के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके हैं।

आरा लोकसभा क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में कहा कि 2014 से पहले देश में मजबूर और कमजोर सरकार थी। अब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार है। दस साल पहले जाति, धर्म और वोट बैंक के लिए तुष्टीकरण की राजनीति होती थी। अब सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास है। उन्होंने लालू यादव व राजद पर जमकर हमला बोला।

राजद की व्याख्या करते हुए कहा कि राजद का मतलब राष्ट्रविरोधी-रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल। ये बिहार को वापस लालटेन युग में वापस लाना चाहते हैं। हम लोग विकास करना चाहते हैं। ये लाठी रैली कर लोगों को डराने वाले हैं। शिक्षा को चौपट कर दिया था। लोग पलायन कर गये थे। अब लालू मटन बनाना सिखाते हैं। वे सिर्फ परिवार बचाने में लगे हैं। लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा, रोहिणी…।

तेजस्वी क्या जानते हैं कि 15 साल का जंगल राज क्या था? क्या वे वही दिन लाना चाहेंगे? केवल बड़ा-बड़ा बोलने से नहीं होता है। बिहार को जंगलराज की ओर हम लोग दुबारा नहीं जाने दे सकते। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन के आधे नेता आधे जेल में हैं और आधे बेल पर। जमानत पर चल रहे तेजस्वी यादव भी जेल जायेंगे। गड़बड़ी करने वाले कोई नहीं बचेंगे।

कहा कि सरकारी खर्च पर घर-घर पीएम सूर्य घर योजना से सोलर से बिजली मिलेगी और बिल शून्य होगा। अगले तीन साल के अंदर भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। 70 वर्ष से अधिक के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाकर मुफ्त पांच लाख का इलाज होगा। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह आरा लोकसभा के प्रत्याशी आरके सिंह ने भी संबोधित किया।

सभा को संबोधित करने वालों में विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, शाहनवाज हुसैन, मंच की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज व संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेता नरेंद्र तिवारी ने किया। जनसभा में भाजपा नेता भुअर ओझा, जीव सदस्य पंडित गंगाधर पंडित , भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, बिनोद तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रमोद ओझा, पंकज तिवारी, धर्मेन्द्र गुप्ता, सौरभ पांडे व पिंकू गुप्ता सहित कई नेता उपस्थित रहे।

जदयू के प्रखंड अध्यक्ष को मंच से नीचे उतार दिया गया

जनसभा के दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता को पास होने के बावजूद मंच से नीचे उतार दिया गया। जिसको लेकर काफी नाराजगी रही। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट लिखकर अपनी व्यथा जाहिर की। उन्होंने लिखा की प्रखण्ड अध्यक्ष जनता दल युनाइटेड को मंच से नीचे का रास्ता दिखाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा किस गठबंधन पालन हो रहा है ? जद. यू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी प्रकोष्ठ को भी नही बख्शा गया। उन्होंने कहा आदिवासी अति पिछड़ा का वोट चाहिए और मंच पर उनसे बद्बु आती हैं ……… जय अति पिछड़ा, जय पिछड़ा, जय आदिवासी, जय अनुसूचित।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular