Homeभोजपुरबड़हाराउजाले का मजा लेना है, तो अंधकार को हमेशा याद रखो: जेपी...

उजाले का मजा लेना है, तो अंधकार को हमेशा याद रखो: जेपी नड्डा

JP Nadda Daulatpur: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर खेल मैदान में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा के दौरान बोल रहे थे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • हाइलाइट:
    • पूर्णमासी का आनंद लेना है, तो अमावश की रात को याद रखना चाहिए: जेपी नड्डा

JP Nadda Daulatpur: भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर खेल मैदान में मंगलवार की दोपहर एनडीए के भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा हुई। चुनावी सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने प्राचीन काली मां को प्रणाम कर एवं वीर बाकूडां वीर कुंवर सिंह को भी नमन कर अपनी बातों को रखा।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जेपी नड्डा ने कहा कि आप सब लोग राघवेंद्र प्रताप सिंह की को समर्थन दें। यह विजय विहार को विकसित बिहार की ओर ले जाने के लिए है। इसको ध्यान में रखिएगा। आज बिहार के विकास की गाड़ी पिछले 20 साल के अंदर पटरी पर आई है और विकास के काम पर आगे बढ़ रही है। इसलिए यह चुनाव बिहार को स्थिरता देने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि उजाले का मजा लेना है, तो अंधकार को हमेशा याद रखो। पूर्णमासी का आनंद लेना है, तो अमावश की रात को याद रखना चाहिए। 1990 से लेकर 2005 तक लालू-राबड़ी का शासन अंधकार युग था। वह जंगल राज था। यह महागठबंधन नहीं बल्कि महाठगबंधन है। इसको हमको याद रखना है।

हमने बिहार की यात्रा लालटेन से लेकर एलईडी तक की है। अब एलईडी युग आ गया है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व विधायक आशा देवी, एमएलसी संजय सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गाराज जदयू के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लोजपा आर के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, आरएलएसपी के जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम के जिलाध्यक्ष मुन्ना पांडेय, कौशल विद्यार्थी, अंजनी कुमार सिंह, संजय तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular