Homeबिहारआरा भोजपुरपियनिया और बड़हरा में पवन सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की...

पियनिया और बड़हरा में पवन सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

Pawan Singh program: भोजपुर जिला के संदेश और बड़हरा विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में भोजपुरी सिने स्टार और गायक पवन सिंह ने अपनी पावर का दमखम दिखाया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • गाने के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम नीतीश की तारीफ की
    • नारायणपुर से सड़क मार्ग द्वारा पहुंचे पियानिया कार्यक्रम स्थल
    • बडहरा खेल मैदान में भी उमड़ी रही लोगों की भारी भीड़

Pawan Singh program: भोजपुर जिला के संदेश और बड़हरा विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में भोजपुरी सिने स्टार और गायक पवन सिंह ने अपनी पावर का दमखम दिखाया। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और विकास कार्यों की सराहना की और एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा।

पियनिया में आयोजित एक कार्यक्रम में, पवन सिंह ने संदेश विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी राधाचरण साह के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि संदेश में बदलाव की आवश्यकता है और राधाचरण साह के नेतृत्व में यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। पवन सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि जो भी विकास कार्य रुके हुए हैं, उन्हें नई दिशा दी जाएगी और क्षेत्र की कायाकल्प की जाएगी।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपना अमूल्य वोट और समर्थन राधाचरण साह को देकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके। उन्होंने जनसमूह के साथ सीधा संवाद करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन की गुहार लगाई, जिस पर लोगों ने उत्साहपूर्वक हाथ उठाकर और सहमति जताकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इससे पूर्व, पवन सिंह नारायणपुर से सड़क मार्ग द्वारा पियनिया पहुंचे। उनके आगमन पर प्रशंसकों की भीड़ सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़ी। कई उत्साही प्रशंसकों को उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया।

इसी क्रम में, बड़हरा के खेल मैदान में भी भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भी पवन सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़हरा के विकास के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और सूबे की नीतीश सरकार के संयुक्त प्रयासों से इस इलाके में विकास की गंगा बहाई जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular