Homeराजनीतशाहपुर में राजद की जीत के साथ पुनः जंगल राज बहाल- राकेश...

शाहपुर में राजद की जीत के साथ पुनः जंगल राज बहाल- राकेश ओझा

Shahpur RJD – शाहपुर में राजद की जीत के साथ अपराधियों का मनोबल बढ़ा- राकेश ओझा

Shahpur RJD आरा। शाहपुर में लगातार हो रही आपराधिक व लूट की घटनाओं को क्षेत्र के युवा नेता राकेश विशेश्ववर ओझा ने राजद की जीत से जोड़ दिया। विधानसभा चुनाव में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी के जीत के बाद अपराधियों की बहार आ गई। जिस प्रकार 2015 मे राजद के जीत के बाद अपराधी अपने आप को उत्साहित महसूस कर रहे थे। ठीक उसी प्रकार 2020 चुनाव में भी राजद की जीत से अपराधी पुनः अपने रंग में लौटने लगे हैं।

jay kumar

जैसा की पहले से अनुमानित था ठीक वैसी ही स्थिति शाहपुर में बनती जा रही है। राजद की जीत से अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि कानून का थोड़ा भी भय नहीं रह गया है। मगर इस बार किसी भी कीमत पर शाहपुर मे अपराधियों के जंगल राज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जल्द ही अपराधियों तथा अपराध के नियंत्रण हेतु उचित कदम उठाए जाएंगे।

Bhojpur SP – एसपी बोले: पेट्रोलिंग में किसी तरह की कोताही नहीं चलेगी

Bijay singh

Most Popular