Homeबिहारआराहर प्रसाद दास जैन स्कूल आरा के सचिव ज्योत प्रकाश जैन का...

हर प्रसाद दास जैन स्कूल आरा के सचिव ज्योत प्रकाश जैन का निधन

Jyot Prakash Jain: आरा शहर के हर प्रसाद दास जैन 10+2 विद्यालय के सचिव ज्योत प्रकाश जैन उर्फ डब्लू जैन का बुधवार की अहले सुबह असमायिक निधन हो गया।

  • हाइलाइट: Jyot Prakash Jain
    • शहर के गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर होगा शव का अंतिम संस्कार
    • शोक की लहर, संवेदनाओं का लगा तांता

आरा। शहर के हर प्रसाद दास जैन 10+2 विद्यालय के सचिव ज्योत प्रकाश जैन उर्फ डब्लू जैन का बुधवार की अहले सुबह असमायिक निधन हो गया। उन्होंने यूपी के कानपुर में अंतिम सांस ली। उनका शव बुधवार की शाम यूपी से सड़क मार्ग द्वारा आरा लाया गया, उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के शिक्षाविदों एवं व्यावसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके शव का अंतिम संस्कार शहर के गांगी नदी स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न इलाकों के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

स्व. ज्योत प्रकाश जैन को वर्ष 2021 में स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए आरा नगर निगम में प्रचार-प्रसार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयन किया गया था। आरा शहर के महाजन टोली नंबर-1 निवासी ज्योत प्रकाश जैन उर्फ डब्लू जैन तीन भाई एवं पांच बहनों में छोटे थे। उनके बड़े भाई दीपक जैन चर्चित कलाकार हैं। मांझिल भाई धीरज प्रकाश जैन है।

स्व. ज्योत प्रकाश जैन के असमायिक निधन पर पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, हर प्रसाद दास जैन प्लस टू स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजीव कुमार, पत्रकार कृष्ण कुमार, प्रशांत बंटी, उमेश बेरिया, बंटी सरदार, कमल बिजलानी, अंशु जैन, दीपू जैन, पुष्कर पांडेय, राजे भाटिया, मनीष जैन, कमलेश पांडेय एवं राहुल रणवीर ने शोक संवेदना व्यक्त की।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular