Homeबिहारबक्सरबक्सर जिले के ब्रह्मपुर निवासी गीता देवी ने बर्न वार्ड में तोड़ा...

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर निवासी गीता देवी ने बर्न वार्ड में तोड़ा दम

Geeta Devi Brahmapur: मृतका बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी स्व. नागेंद्र प्रसाद की 52 वर्षीया पत्नी गीता देवी हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट: Geeta Devi Brahmapur
    • आग में झुलसी बक्सर निवासी अधेड़ महिला की मौत
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बुधवार की शाम तोड़ा दम
    • ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में 27 नवंबर को घटी थी घटना

आरा। आग से झुलसी बक्सर निवासी अधेड़ महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में बुधवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी स्व. नागेंद्र प्रसाद की 52 वर्षीया पत्नी गीता देवी हैं।

बताया जाता है कि बीते 27 नवंबर की सुबह जब वह गैस चूल्हा पर खाना बना रही। उसी दौरान आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई थी। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए ब्रह्मपुर से आरा सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान बुधवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गए। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular