Homeबिहारआरा भोजपुरपीरो नगर के वार्ड नंबर-6 में बहू की हत्या में फरार ससुर...

पीरो नगर के वार्ड नंबर-6 में बहू की हत्या में फरार ससुर के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

Piro Police: पीरो थाना पुलिस द्वारा दहेज की खातिर बहू की हत्या में फरार ससुर के घर इश्तेहार चस्पाया पाया गया। फरार आरोपित पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी निरंजन प्रसाद साह है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Piro Police
    • दहेज को लेकर बहू की हत्या में फरार ससुर के घर चस्पाया गया इश्तेहार

आरा। पीरो थाना पुलिस द्वारा दहेज की खातिर बहू की हत्या में फरार ससुर के घर इश्तेहार चस्पाया पाया गया। फरार आरोपित पीरो थाना क्षेत्र के पीरो नगर वार्ड नंबर-6 निवासी निरंजन प्रसाद साह है। बावजूद इसके आरोपी पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं करते हैं, तो पुलिस उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी।

बता दें कि इसी वर्ष 4 सितंबर को ससुराल वालो द्वारा खुशबू कुमारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के चंदनपुरा गांव निवासी मृतका के पिता छोटन कुमार द्वारा मृतका के पति पवन कुमार, ससुर निरंजन प्रसाद एवं सास पूनम देवी सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने मृतका के पति पवन कुमार, सास पूनम देवी एवं चचेरे ससुर अलख नारायण साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि ससुर निरंजन प्रसाद फरार चल रहा था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular