Homeआरा भोजपुरअगिआंवगुड़गांव से गांव आया था युवक, आहर में नहाने के दौरान हो...

गुड़गांव से गांव आया था युवक, आहर में नहाने के दौरान हो गया हादसा

भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव में बुधवार की दोपहर आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

Kakan Dehra: भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव में बुधवार की दोपहर आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Kakan Dehra
    • काकनडीहरा आहर में डूबने से किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
    • मंगलवार को गुड़गांव से आया था गांव, बुधवार की दोपहर हो गया हादसा

आरा: भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव में बुधवार की दोपहर आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत किशोर पवना थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव निवासी कमलेश सिंह का 14 वर्षीय पुत्र संकित कुमार है।

संकित कुमार मंगलवार को गुड़गांव से गांव आया था एवं बुधवार की सुबह वह गांव में स्थित आहर के किनारे घूमने गया था। जहां आहर में पहले से कुछ बच्चे नहा रहे थे। जिन्हें देख वह भी आहर में नहाने लगा। उसी दौरान वह उसमें डूब गया।

स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन अपनी संतुष्टि के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular