Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में स्नातक के छात्र की मौत

आरा-बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में स्नातक के छात्र की मौत

Karisath Four Lane: आरा-बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने छात्र को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

jay kumar
  • हाइलाइट:Karisath Four Lane
  • बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार स्नातक के छात्र को रौंद ले ली जान

आरा,भोजपुर । आरा-बक्सर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार स्नातक के छात्र को बुरी तरह रौंद दिया। इस हृदयविदारक हादसे में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी कमलेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र आकाश सिंह के रूप में हुई है। वह स्नातक का छात्र था और अपने भविष्य की तैयारी में जुटा था। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप उस समय हुई जब आकाश अपनी बाइक से जा रहा था और एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल रहा।

Karisath Four Lane : आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर कारीसाथ फोरलेन पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया और यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल महथा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular