Homeबिहारआराआरा के गौसगंज मोहल्ले से हेरोइन तस्कर सगे भाई गिरफ्तार

आरा के गौसगंज मोहल्ले से हेरोइन तस्कर सगे भाई गिरफ्तार

Ara Gausganj Locality: आरा टाउन थाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर छापेमारी कर 70.08 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Gausganj Locality
  • 70.08 ग्राम हेरोइन के साथ सगे भाई गिरफ्तार

आरा। टाउन थाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर छापेमारी कर 70.08 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ले से की। गिरफ्तार तस्करों में टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी रविरंजन पासवान के पुत्र श्याम नंदन पासवान एवं धनंजय पासवान शामिल है। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह ने प्रेस वार्ता कर दी।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि नगर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गौसगंज मोहल्ले में दो व्यक्ति हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बेच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए नगर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम का गठन कर गौसगंज मोहल्ले में श्याम नंदन पासवान के घर पर छापेमारी की गई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके घर से 70.08 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान जिस तरीके का उनके घर से हेरोइन जैसा मादक पदार्थ व पुरिया बरामद किया गया है। इससे लगता है कि वे लोग अगल-अलग लोगों को बेचने का काम करते थे। राजकुमार साह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि ये लोग यह धंधा कितने दिनों से कर रहे हैं या ये लोग यह हेरोइन जैसा मादक पदार्थ कहां से लाते है। पुलिस उनके कनेक्शन एवं उनके पूर्व के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। इसके पश्चात टाउन थाने में पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular