Homeबिहारआराआरा: संभावना स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

आरा: संभावना स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

Ara Sambhavna School: प्ले ग्रुप से कक्षा 11वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले 75 बच्चों को दिया गया प्रमाण-पत्र और पुरस्कार

  • हाइलाइट: Ara Sambhavna School
  • बच्चे को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें अभिभावक -डाॅ.अर्चना सिंह
  • 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देते हैं संभावना के बच्चे-डाॅ. द्विजेन्द्र
  • संभावना पब्लिक स्कूल एवं संभावना आवासीय उवि का वार्षिक परीक्षाफल घोषित
  • नर्सरी से कक्षा 11वीं तक अपनी कक्षा में सभी सेक्शन मिलाकर टॉपर रहे बच्चों को मिला विशेष पुरस्कार

आरा। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय शुभ नारायण नगर मझौंवा तथा ‘शारदा स्मृति’ सम्भावना पब्लिक स्कूल मौलाबाग आरा में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल जारी हुआ। परीक्षाफल सह-पुरस्कार वितरण-2026 का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र तथा प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में प्ले ग्रुप से ग्यारहवी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 75 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। वही कक्षा नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक अपनी कक्षा में सभी सेक्शन मिलाकर टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

Ara Sambhavna School: टाॅपर बच्चो के नाम

संभावना पब्लिक स्कूल, मौला बाग, आरा के टाॅपर बच्चो के नाम क्रमशः सूर्यांश सिंह (नर्सरी), प्रियांशु कुमार (एलकेजी), ऋषभ यादव (यूकेजी), राजवर्धन राज (कक्षा-1), कुश यादव (कक्षा-2), जयेश कुमार (कक्षा-3), आरुषि कुमारी (कक्षा-4) और शिक्षा (कक्षा-5) हैं। वही ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवा, आरा के टॉपर छात्र-छात्राओं के नाम क्रमशः आराध्या कुमारी (पीआरईपी), तान्या अर्फशा (एलकेजी), शिवम त्रिमूर्ति (यूकेजी), सम्राट कुमार सिंह (कक्षा-l), नंदनी कुमारी (कक्षा-2), आयुष सिंह (कक्षा-3), आलिया करीम (कक्षा-4), वारिश शफी (कक्षा-5), शौर्य कुमार (कक्षा-6), साक्षी कुमारी (कक्षा-7), अमृत राज (कक्षा-8), निशांत कुमार एवं सफीना करीम (कक्षा-9), एवं अदिति कुमारी (कक्षा-11) हैं।

बच्चे को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें : डॉ. अर्चना सिंह

मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि आज विद्यालय के बच्चों के लिए तथा उनके अभिभावकों के लिए विशेष दिन है। विद्यालय के लगभग 200 बच्चे अपनी कक्षा के विभिन्न खण्डों में 90 से 100 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये है। जिन बच्चों को पुरस्कार मिला है, उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा की जो बच्चे आज इस मंच से पुरस्कृत नहीं हुए है, वे और मेहनत करे, ताकि अगले वर्ष की वार्षिक परीक्षा में पुरस्कृत हो सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने बच्चे को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें। अपने बच्चे के साथ-साथ उनके दोस्तों पर भी नजर रखें।

अभिभावकों को अनके बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाया जाएगा: डॉ. कुमार द्विजेन्द्र

वही निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि संभावना विद्यालय में लगभग 27 सौ छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। हमारे बच्चे आतंरिक परीक्षा में जितना बेहतर रिजल्ट देते है, उससे ज्यादा बेहतर सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा-10/12 के बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट देते है। प्रति वर्ष हमारे विद्यालय के 40 से 50 बच्चे 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्होंने कहा की आज वार्षिक परीक्षा-2026 का परीक्षाफल घोषित होने के बाद अगले एक सप्ताह तक सभी अभिभावकों को अनके बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाया जाएगा। साथ ही, शिक्षक अभिभावक संवाद (पीटीएम) का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षकों से रूबरू हो सके और अपनी समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा कर सके।

अगामी 1 से 7 अप्रैल तक विद्यालय में सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों की प्रगति के बारे में शिक्षकों से जानकारी हासिल कर सकें और उत्तर पुस्तिकाओं का स्वावलोकन कर सके। साथ ही, अभिभावक अपने बच्चों का वर्ग उत्तीर्णता प्रपत्र (सीपीएफ) भी जमा करेंगे। विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने बताया कि विद्यालय के कुल-2783 बच्चों में से 70 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने 90 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया है। शेष बच्चों का औसत अंक 60 प्रतिशत के आस-पास रहा है।

धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि संभावना विद्यालय अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। हमारे शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन पर पैनी नजर भी रखते है। हमारा विद्यालय वैसे बच्चे जो पढ़ने में कमजोर है, उन पर विशेष ध्यान देता है। हम बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कृत सकल्पीत है। संचालन विद्यालय के एकेडमिक इंचार्ज अरविन्द ओझा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा, शिक्षक/कर्मचारी सहित काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular