Homeआरा भोजपुरशाहपुरखुले में शौच मुक्त शाहपुर नगर का स्वप्न केवल कागजी आंकड़ों तक...

खुले में शौच मुक्त शाहपुर नगर का स्वप्न केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित

ODF Shahpur: शाहपुर में सामुदायिक शौचालयों का अभाव: ओडीएफ के दावों और धरातल की हकीकत के बीच बढ़ती दूरी

  • हाइलाइट: ODF Shahpur
  • केवल वार्ड संख्या-01 स्थित थाना मोड़ पर बना पुराना सुलभ सामुदायिक शौचालय वर्तमान में संचालित

आरा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) शाहपुर नगर पंचायत की वर्तमान स्थिति इन दावों पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है। नगर में सामुदायिक शौचालयों का भारी अभाव और निर्मित शौचालयों की हलात स्वच्छता व्यवस्था की विफलता को उजागर कर रही है।

शाहपुर नगर पंचायत के कुल 11 वार्डों की तुलना में सामुदायिक शौचालयों की संख्या नगण्य है। नगर के केवल दो वार्डों में ही सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। विडंबना यह है कि ये शौचालय जनता के उपयोग हेतु उपलब्ध नहीं है। केवल वार्ड संख्या-01 स्थित थाना मोड़ पर बना पुराना सुलभ सामुदायिक शौचालय वर्तमान में संचालित है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिल रही है। इसके विपरीत, वार्ड संख्या-10 और वार्ड संख्या-11 में लाखों की लागत से बने सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़े हैं।

ODF Shahpur: ब्लॉक क्षेत्र में बना तीन सामुदायिक शौचालय जनता के पहुंच से दूर

जनता के उपयोग हेतु उपलब्ध नहीं रहने का एक कारण यह भी है की तीन सामुदायिक शौचालय वार्ड संख्या-11 स्थित शाहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर क्षेत्र में बने है। वही वार्ड संख्या-10 में एक सामुदायिक शौचालय तलाब में बना दिया गया है। वार्ड संख्या-10 और 11 में शौचालयों के बंद होने के कारण लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। नगर क्षेत्र में निर्मित संरचनाओं का क्रियाशील न होना नपं प्रशासनिक उदासीनता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

सामुदायिक शौचालयों की कमी और मौजूदा शौचालयों की हलात से लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों की मांग है कि बंद पड़े शौचालयों को तत्काल प्रभाव से खोला जाए और नगर के अन्य प्रमुख स्थानों सहित पुरानी बाजार में विशेष रूप से महिलाओं के लिए शौचालयों का निर्माण कराया जाए ताकि शाहपुर को वास्तविक अर्थों में ओडीएफ मानक के अनुरूप बनाया जा सके, नहीं तो खुले में शौच मुक्त नगर का स्वप्न केवल कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular