HomeNewsबिहारBHOJPUR : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

BHOJPUR : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Karja Farhangpur-परिजनों ने बताया डिप्रेशन में थे, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

jay kumar

चांदी थाना क्षेत्र के करजा फरहंगपुर गांव में सोमवार की रात घटी घटना

भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के करजा फरहंगपुर गांव में सोमवार की रात एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह चांदी थाना इंचार्ज विजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Karja Farhangpur – भोजपुर चांदी थाना क्षेत्र के करजा फरहंगपुर गांव में घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग करजा फरहंगपूर गांव निवासी स्व.लालजी पासवान के 60 वर्षीय पुत्र महंगू पासवान है। इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि महंगू पासवान की पुत्री पूनम देवी के ससुर का दो दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। जिसको लेकर वह अपने पूरे परिवार के साथ उसके ससुराल गए थे। जहां से सोमवार की शाम महंगू पासवान वापस घर लौट आए। इसके बाद रात में उन्होंने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पढ़े : ब्यूटी पार्लर व श्रृंगार स्टोर के आड़ में होता था शराब बिक्री का धंधा,ब्यूटिशियन गिरफ्तार

परिजनों ने बताया डिप्रेशन में थे, दिमागी हालत नहीं थी ठीक

सुबह जब परिजन उन्हें उठाने गए तो उन्हें फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में रहते थे, उनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं रह रही थी। जिसके कारण उन्होंने फांसी लगा ली। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular