Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजपिरौंटा बैंक डकैती में वांटेड गिरफ्तार

पिरौंटा बैंक डकैती में वांटेड गिरफ्तार

आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा स्थित पीएनबी की शाखा में डकैती के मामले में पुलिस ने आखिरी वांटेड (Wanted) को भी गिरफ्तार कर लिया। वह बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला निवासी अजीत कुमार यादव है। उसे इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों के बयान के पर अप्राथिमकी आरोपित बनाया गया था। इस मामले में अन्य बदमाश पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी राकेश कुमार दूबे की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है।

Wanted-दिनदहाड़े पीएनबी की पिरौंटा शाखा में हुई थी लूट

बता दें कि 27 अप्रैल की दोपहर पीएनबी की पिरौंटा शाखा में धावा बोल कर बदमाशों ने दो लाख 38 हजार लूट लिये थे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में एक लुटेरा भी मारा गया था। वहीं पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुछ ही दिनों में घटना में शामिल और लाइनर सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। लूट में इस्तेमाल हथियार, बाइक और लूटे गये कुछ पैसे भी बरामद किये गये थे।

पढ़े : 21 अक्टूबर 2018 में कुख्यात अपराधी हीरो ने की थी फायरिंग, मैनेजर हत्याकांड

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular