HomeNewsगांजा तस्करी के आरोपित के घर कर्नाटक पुलिस का छापा

गांजा तस्करी के आरोपित के घर कर्नाटक पुलिस का छापा

खबरे आपकी Masad भोजपुर जिले के गांजा तस्करी के आरोपित की गिरफ्तारी को कर्नाटक पुलिस शुक्रवार की रात भोजपुर पहुंची। इस दौरान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में छापेमारी की गयी। हालांकि वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस को अंजय सिंह नामक तस्कर की तलाश थी।

Masad : गजराजगंज ओपी के मसाढ़ गांव पहुंची बेंगलुरु पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार कर्नाटक के बेंगलुरू में कुछ समय पहले गांजे की खेप बरामद हुई थी। उसमें भोजपुर के मसाढ़ गांव निवासी अंजय सिंह का नाम आया था। उसके बाद से वह फरार चल रहा है। कर्नाटक पुलिस उसकी गिरफ्तारी मे जुटी है। उसी सिलसिले में शुक्रवार की रात बेंगलुरू पुलिस आरा पहुंची। उसके बाद उदवंतनगर, गजराजगंज और मुफस्सिल थाना पुलिस की मदद से तस्कर के घर छापेमारी की गयी। लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस के अनुसार अंजय सिंह का गांजा तस्करी में पहले भी नाम आ चुका है।

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

भोजपुर जिले के तीन थानों की पुलिस की मदद से छापेमारी

बता दें कि मसाढ़ गांव गांजा तस्करी के लिये अक्सर चर्चा में रहता है। समय-समय पर इस गांव में छापेमारी होती रही है। गांजे की बरामदगी भी होती रही है। बीते चार फरवरी को ही मसाढ़ गांव के एक घर से 24 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था। वहीं पिछले साल 13 सितंबर को पटना जिला के शिवाला के समीप आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने ओडिसा से मसाढ़ गांव आ रही गांजे की खेप के साथ तीन तस्करों को  गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि यहां के तस्करों का दूसरे राज्यों से कनेक्शन रहा है। यहां के तस्करों का नेटवर्क कई अन्य राज्यों मे फैला है। ओडिसा, मणिपुर और आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से यहां गांजे की खेप मंगायी जाती है। 

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular