Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप हुई घटना

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप हुई घटना

Kaura Mathiya Jagdishpur: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप सोमवार की शाम बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी।

  • हाइलाइट: Kaura Mathiya Jagdishpur
  • बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को रौंदा, भांजी की मौत
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप सोमवार की शाम घटी घटना

आरा, भोजपुर। आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया के समीप सोमवार की शाम बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। हादसे में भांजी की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही जख्मी मामा का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव के समीप ट्रक को पकड़ लिया गया। हालांकि चालक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृत बच्ची अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के बबूराही टोला निवासी सोनू ठाकुर की 10 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी है। वह सातवीं कक्षा के छात्रा थी। जबकि जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव निवासी मोहन ठाकुर का पुत्र व मृत बच्ची का मामा सूरज कुमार है।

Kaura Mathiya Jagdishpur: मौसी के घर जा रही थी खुशी

इधर, मृत बच्ची के चाचा ने बताया कि वह अपने मामा सूरज कुमार के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुंधुआं गांव अपने मौसी के घर आ रही थी। उसी दौरान कौंरा मठिया के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों जख्मी हो गए। तब परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां खुशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी उसके मामा सूरज कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने चार बहन व एक भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में उसकी मां सोनी देवी व तीन बहन रिया, प्रिया, सोनाली एवं एक भाई आदित्य है। घटना के बाद मृत बच्ची के घर में हाहाकार मच गया। घटना के बाद मृत बच्ची की मां सोनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular