HomeNewsभोजपुर में अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

भोजपुर में अधेड़ की गोली मारकर की हत्या, सनसनी

kawal chhapra घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिन्हा ओपी का किया घेराव

भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत कवल छपरा (kawal chhapra) गांव में गुरुवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिन्हा ओपी का घेराव कर दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • सिन्हा ओपी क्षेत्र के कवल छपरा गांव में गुरुवार की देर शाम घटी घटना
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार मृतक कवल छपरा गांव निवासी राम आशीष मल्लाह का 50 वर्षीय पुत्र परमात्मा मल्लाह है। वह मछली पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम जब वह अपने घर के बाहर एक बांस के पेड़ के समीप खड़ा था। उसी दरमियान हथियारबंद लोगो ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर आपसी विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार वर्षों का प्रेम, प्रेमविवाह, प्रेमी गया जेल

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular