HomeNewsहथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली


Kulhadia bridge – घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

खबरे आपकी आरा। भोजपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के कुलहडिया पुल (Kulhadia bridge) के समीप शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी है। गोली उसके जांघ में लगी है। जो अंदर फंसी हुई है।

jay kumar

जख्मी युवक जिले के चांदी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी स्व. लक्ष्मण यादव का 26 वर्षीय पुत्र दुलारचंद कुमार है। पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

  • पुलिस जख्मी युवक को इलाज के लिए ले आयी सदर अस्पताल

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव से बाइक द्वारा कहीं जा रहा था। इसी बीच चांदी थाना के कुलहडिया पुल के समीप बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली उसके जांघ में लग गयी।

डीएम के आदेश पर पूर्व विधायक ने जमा करायी थी बंदूक

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular