Homeआरा भोजपुरकोइलवरकार मे गुप्त तहखाना बनाकर शराब तस्करी का भंड़ाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

कार मे गुप्त तहखाना बनाकर शराब तस्करी का भंड़ाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Videshee Sharaab
    • जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के आंका गया
    • उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था शराब

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना बिहार की ओर जा रहा है।

jay kumar

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर-पटना फोर लेन कायमनगर ओवर ब्रिज के पास, (थाना-गीधा, जिला-भोजपुर) में एक महिंद्रा एक्सयूभी-500 कार की जाँच करने पर कार के अंदर बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।

उक्त कार पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया। कार के चालक उतर प्रदेश के चंदौली जिले के फतेहपुर कला निवासी अलाउद्वीन अंसारी का पुत्र निजामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया गया।

उक्त वाहन से अवैध विदेशी शराब का कुल 576 पीस यानि 103.680 लीटर जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 2 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था।

छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा एवं सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular