Homeबिहारआरा भोजपुरनदी में गिरने से महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

नदी में गिरने से महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव की सोमवार की घटना

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के  केशवपुर (Keshavpur) गांव स्थित नदी में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना सोमवार की सुबह की है। एसडीआरएफ की टीम ने शाम को शव को नदी से निकाला। मृत महिला मटुकपुर गांव निवासी सुदामा चौधरी की पत्नी किरण देवी है। उसका पति पान की दुकान चलाता है।

इधर, गांव में महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर उसने (Keshavpur) पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूत्रों की मानें तो रविवार की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद सोमवार की सुबह उसने नदी मे कूद कर जान दे दी। हालांकि खुदकुशी किये जाने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार किरण देवी सोमवार की सुबह शौच करने जाने की बात कह घर से निकली थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

एसडीआरएफ की टीम ने शाम को निकाला शव

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया

आरा में हथियार की बरामदगी को लेकर छापेमारी, झपट्टा मार गिरोह की भी तलाश

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। इस क्रम में केशोपुर (Keshavpur) पुल पर महिला एक चप्पल मिला। उसके बाद नदी में तलाश शुरू कर दी गयी। बाद में पुलिस व सीओ की पहल पर एसडीआरएफ की टीम  भी पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया गया। घंटों चले सर्च अभियान के बाद शाम को महिला का शव बरामद किया गया।

मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य है तेजस्वी यादव – हीरा ओझा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular